महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ इन राज्यों में उपचुनाव का ऐलान, जानिए कब, कहां होगी वोटिंग
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) और झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. इसके साथ ही कई राज्यों के विधानसभा उपचुनावों (Assembly by-elections) के लिए भी चुनाव आयोग ने तारीख की घोषणा कर दी है. कुल 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित 15 राज्यों में उपचुनाव होने हैं.
चुनाव आयोग के मुताबिक, 47 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड लोकसभा सीट के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी.
किन राज्यों में कितनी सीटों पर होनी है वोटिंग?
राज्य | विधानसभा/ लोकसभा सीटें |
असम | 5 |
बिहार | 4 |
छत्तीसगढ़ | 1 |
गुजरात | 1 |
कर्नाटक | 1 |
केरल | 2 विधानसभा सीट और 1 लोकसभा सीट |
मध्य प्रदेश | 2 |
महाराष्ट्र | 1 लोकसभा सीट |
मेघालय | 1 |
पंजाब | 4 |
राजस्थान | 7 |
सिक्किम | 2 |
उत्तर प्रदेश | 9 |
उत्तराखंड | 1 |
पश्चिम बंगाल | 6 |
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होना है. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होना है. वहीं झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा. यहां पर 13 नवंबर और 20 नवंबर को चुनाव होना है. दोनों ही जगहों पर 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आएंगे.
उत्तर प्रदेश की 9 रिक्त सीटों पर उपचुनाव होना है. यह सीटें विभिन्न कारणों से खाली हुई हैं. वही मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. यहां पर मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर सीट के लिए उपचुनाव होना है. शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद बुधनी सीट पर चुनाव कराया जाएगा. वहीं विजयपुर सीट रामनिवास रावत के इस्तीफा देने से सीट खाली हुई है.
राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. दो सीटें मौजूदा विधायकों के निधन से खाली हुई थीं, वहीं पांच सीटें विधायकों के सांसद बनने से खाली हुई हैं.